ब्लू स्टार स्कूल की अंकिता ठाकुर ने जीता राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जूडो में गोल्ड

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

प्रदेश के प्रतिष्ठित ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में अपना दबदबा बनाए रखा।

ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा अंकिता ठाकुर ने इस बार राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जो की इंफाल मणिपुर में आयोजित की गई में अंडर- 17 वर्ग में जूडो में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता तथा अपने प्रदेश का, अपने विद्यालय ,ब्लू स्टार का ,अपने माता-पिता का और अपने कोच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर सुमन लता ने अंकिता ठाकुर की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर अंकिता को, उनके माता-पिता को तथा उनके कोच को हार्दिक बधाई दी और स्कूल के लिए इसे एक स्वर्णिम दिन बताया। उन्होंने बताया की ब्लू स्टार स्कूल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रखरता के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों के लिए भी उचित सहयोग और सुविधाएं प्रदान करता है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh