तकनीकी विविः डिग्री पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका

 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी न कर पाने वाले या उत्तीर्ण न हो पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मई/जून 2026 में प्रस्तावित परीक्षा में विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के पहले से आठवें सेमेस्टर तक के ओल्ड और न्यू सिलेबस के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 मार्च तक कर सकते हैं। इसके अलावा बी फार्मेसी (एलोपैथी/आयुर्वेद) के सीबीसीएस ( चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पाठ्यक्रम के पहले से आठवें सेमेस्टर तक अभ्यर्थी और एम फार्मेसी और एमटेक के भी सीबीसीएस के पहले से चौथे सेमेस्टर तक के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का विशेष मौका प्रदान किया जा रहा है। विशेष मौके के तहत परीक्षा देने की फीस संबंधित अधिसूचना और फॉर्म अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh