परिवहन विभाग ने टैक्सी ऑपरेटरों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हमीरपुर द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह नेत्र जांच शिविर देवभूमि हमीरपुर टैक्सी ऑपरेटरों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें टैक्सी ऑपरेटर की आंखों की जांच की गई वही परिवहन विभाग द्वारा आरटीओ हमीरपुर ने टैक्सी ऑपरेटरों को सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।

 

आरटीओ हमीरपुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष में बस स्टैंड हमीरपुर में टैक्सी ऑपरेटर के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी टैक्सी ऑपरेटर के आंखों की जांच की गई उन्होंने कहा कि टैक्सी चलाते समय किसी तरह की कोई घटना ना हो, सड़क पर लगे साइन बोर्ड पढ़ने में कोई दिक्कत ना हो इसीलिए समय-समय पर आंखों की जांच करवानी चाहिए।

 

देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि आज परिवहन विभाग द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी टैक्सी ऑपरेटरों ने अपने आंखों की जांच करवाई।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh