धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
कूड़े की कैंपिंग और डंपिंग साइट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से मिला और समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा जमा किया जा रहा है, जिससे गंदगी, बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने डंपिंग साइट को पूरी तरह खाली करवाने और भविष्य में यहां कूड़ा न डालने की मांग उठाई। उनका कहना है कि कूड़े की कैंपिंग से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पड़ा पूरा कूड़ा 10 फरवरी तक हर हाल में उठाया जाए।
उपायुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र को कूड़े से निजात मिलेगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




