पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिवस हॉस्पिटल में फल वितरण कर मनाया :  सुभम पठानिया 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिवस भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सरकारी हॉस्पिटल में सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्सव को केवल औपचारिकता न बनाकर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा गया।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हमीरपुर हॉस्पिटल में सादगी पूर्वक मनाया जिसमें हमीरपुर के मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सिंह , युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुभम पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बुजुर्गों बच्चों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जन्मदिवस बुजुर्गों बच्चों महिलाओ हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक गरिमा प्रदान की।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जीवन सादगी, सेवा और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। उनका जन्मदिवस केवल केक काटने या औपचारिक उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों के साथ मनाने का अवसर है जिन्होंने जीवन का लंबा अनुभव और आशीर्वाद दिया है। जरूरतमंदो का सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है और भाजपा इसी संस्कार को आगे बढ़ा रही है।

इसके उपरांत हमीरपुर सरकारी हॉस्पिटल में जयराम ठाकुर के 61 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां फ्लाहार का वितरण किया गया तथा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में मनाया गया। हॉस्पिटल में सभी आये हुए परिवार जनो ने, हॉस्पिटल के कर्मचारियों, डॉक्टर ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।

 

जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन की भावनाओं और जरूरतों को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश को सुशासन और विकास की स्पष्ट दिशा दी और आज नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा शहरी इकाई मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा आगे भी सेवा, संस्कार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के साथ ऐसे आयोजन करती रहेगी। जयराम ठाकुर का जन्मदिवस बुजुर्गों के साथ मनाकर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया गया। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर ,जिला युवा मोर्चा पदाधिकारी मोहित ठाकुर, चिराग शर्मा ,विकास ठाकुर शुभम ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh