पुरली पंचायत में अन्य दो वार्डो को मिलाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

पुरली पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुरली पंचायत में अन्य दो वार्डो को मिलाने का विरोध किया।

पंचायत पुरली के गांव पुरली रांगडे दी धार, भराइयां दी धार, जटा दी धार, लम्बरा दी धार के निवासियो का कहना है कि चारियां दी धार पंचायत के विभाजन के उपरांत नई पंचायत पुरली में किसी अन्य पंचायत के गांवों को पुरली पंचायत में ना जोड़ा जाये।

पुरली पंचायत प्रधान ने कहा कि नई पंचायत पुरली के लोग किसी अन्य पंचायत के गावो को पंचायत में नहीं जोड़ना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि एक पंचायत कि जितने भी नियम है सभी हमारी पंचायत पूरी करती है।
लोगों का कहना है कि अगर दो अन्य वार्डो को पूरली पंचायत में मिलाया जाता है तो आने वाले समय में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा इसीलिए वह चाहते हैं कि पुरली पंचायत में किसी भी अन्य वार्डो को ना मिलाया जाए।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh