धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चल रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। डॉ पवन कुमार वर्मा ने जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज सोलन की टीम को एक इनिंग और 6 के स्कोर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी दिव्या तथा अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी संजीव कुमार रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा और गवर्नमेंट कॉलेज धामी के बीच खेला गया, जिसमें गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक इनिंग और 6 के स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस युवा नेता डॉ. चंदन रहे, जबकि उप-प्रधान पुरुषोत्तम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अब फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर और राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरे स्थान के लिए गवर्नमेंट कॉलेज धामी और गवर्नमेंट कॉलेज सोलन के बीच मुकाबला होगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




