हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के उपकप्तान विपिन राणा का असामयिक निधन, खेल जगत में शोक की लहर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के उपकप्तान विपिन राणा (ऊना) का असामयिक निधन पूरे व्हीलचेयर क्रिकेट समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके विपिन राणा अपने अदम्य साहस और खेल भावना के लिए जाने जाते थे।

उनकी असामयिक मृत्यु से टीम और स्थानीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के अध्यक्ष राजन कुमार, हिमाचल टीम के कप्तान अमित ठाकुर, इंडिया व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत, और व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय प्रताप ने विपिन राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं।

 

टीम के साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर बिताए उन लम्हों को याद करते हुए कहा कि विपिन राणा की हँसी और मस्ती हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेगी। उनका समर्पण और खेल के प्रति जुनून सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत था।

 

विपिन राणा के निधन से हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम और उनके प्रशंसक सदमे में हैं। उनका योगदान और यादें हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh