धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
झनियारा बाजार के दुकानदारो और ग्राहकों को बाजार में शौचालय न होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी द्वारा लगभग 7 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन आज समस्त बाजार वासी व ग्रामीणों के साथ मिलकर नरेश कुमार दर्जी ने अपने पुत्र रविंद्र कुमार के कर कमल द्वारा करवाया।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि कई वर्षों से झनियारा बाजार के लोगों की शौचालय की समस्या सामने आ रही थी जिसे देखते हुए यहां सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि ना होने के कारण स्थानीय व्यक्ति द्वारा भूमि दान की गई है। लोगों का कहना है कि नरेश कुमार दर्जी ने दुकानदारों की समस्या को देखते हुए शौचालय बनाकर बहुत बड़ी सुविधा दी है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






