धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन
पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में धने टा बाजार में जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारे वासी की गई। 3 साल से एक परिवार को पानी का कनेक्शन न देने के चलते जल शक्ति विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।
जिला हमीरपुर में पंचायत ग्राम सुधार सभा पनसाई के द्वारा पंचायत गांव के निवासी बीना शर्मा पत्नी राहुल सिंह जिन्होंने ग्राम पंचायत पास में 3 वर्ष पूर्व मकान बनाया था और आवेदन करने के बाद भी 3 वर्ष तक उस मकान में बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं लगाया गया । जिसके लिए ग्राम सुधार सभा पनसाई के सदस्यों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा । उसमें उधम, ओमप्रकाश, जगदीप शर्मा, पूर्व में रहे विधायक विजय अग्निहोत्री , प्रधान दिनेश शर्मा, उप प्रधान अरुण शर्मा और महिला मंडल पंचायत लगभग 70 से 80 लोगों ने जल शक्ति विभाग के एसडीओ घेराव किया वह अपनी मांगे रखी।
जल शक्ति विभाग के एस डी ओ ने दो दिन के अंदर उस घर को पीने के पानी की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व विधायक का विजय अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग दो दिन के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं करता है तो उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदार अधिकारी और सरकार की होगी।
किसी भी परिवार को इन मूलभूत सुविधाओं से रोकना भारतीय संविधान का उल्लंघन भी है और समाज की संवेदनाओं को खत्म होने की ओर इशारा भी है। लेकिन पूरे गांव ने इकट्ठा होकर किसी की समस्या को उठाने का जो काम किया है वह एक मिसाल भी है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






