धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवी टिक्कर, हमीरपुर के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव रहे, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र अत्री ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि अच्छे नागरिक बनाना भी है।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि आज के समय में नशे की समस्या बहुत बढ़ गई है, जिससे समाज को बचाने के लिए संस्कार युक्त शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को छात्रों को संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सही और गलत का फैसला कर सकें।
मुख्यातिथि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में उच्च लक्ष्य बनाएं और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और समाज सेवा में भी भाग लेना चाहिए, ताकि एक समृद्ध और संतुलित व्यक्तित्व का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम के अंत में, मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री व वशिष्ठ अतिथि सुरेश सोनी का का स्कूल प्रबंधक प्रवेश ठाकुर, स्कूल प्रिंसिपल अर्चना कुमारी, एसएमसी प्रधान कैप्टन प्रकाश चंद , शिक्षकों व विद्यार्थियों ने गर्म जोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक भी उपस्थित थे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






