पहले राहवीर बने रविन्द्र डोगरा , राहवीर सम्मान देकर किया सम्मानित 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 जिला हमीरपुर के समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा को RTO द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को ( गोल्डन आवर ) यानि के घटना के तुरंत बाद समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने पर राहवीर पुरस्कार दिया गया है और उनके इस नेक कार्य के लिए कार्यालय आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि रविन्द्र सिंह डोगरा इस सम्मान को पाने वाले पहले हिमाचली हैं। डोगरा इन कार्य को अपने‌ क्षेत्र बमसन में विगत 10 वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं जिसमें वह एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना घायलों को उठा कर अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाने में अपना अमूल्य योगदान देते आ रहे हैं। 

भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राहवीर योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नेक नागरिकों (राहवीरों) को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए चलाई हुई है जिसके तहत राहवीरों को वित्तीय पुरस्कार (जैसे ₹25,000 तक), प्रशस्ति पत्र और मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134A के तहत राहवीरों को कानूनी सुरक्षा मिलती है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती।

राहवीर, पुलिस और अस्पताल को सूचित करता है। पुलिस और डॉक्टर घटना की पुष्टि करते हैं और पर्ची जारी करते हैं। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति नामांकन का परीक्षण करती है। इस बार हमीरपुर जिले से रविन्द्र सिंह डोगरा का व उनके द्वारा बताए गए दो अन्य युवाओं का नाम चयनित हुआ है हालांकि पुलिस व जनता का कहना है कि इस कार्य के मुख्य कर्त्ता और पात्र रविन्द्र सिंह डोगरा ही हैं।

 

इलाके के लोगों और स्थानीय पंचायत प्रधान सरोज ने हिमाचल सरकार से डोगरा का‌ नाम राष्ट्रीय स्तर पर भेजे जाने की अपील की है तथा जंदडू खेल मंडल व इलाके के युवाओं ने सुख्खू सरकार से डोगरा को शाने हिमाचल का खिताब देने के लिए पत्र लिखा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh