धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जहा हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जोरावर मैदान पूरी तरह से भर गया। इस ऐतिहासिक धरने का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की 3 साल के कार्यकाल में बेरोजगार सड़कों पर है पेंशनर सड़कों पर है कांग्रेस की सरकार की 3 साल का कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा हुआ है और इससे पहले और ना कभी ऐसी निकम्मी सरकार देखने को मिली है इस सरकार को बदलने का संकल्प लिया जाएगा। भाजपा की मजबूत सरकार को लाने का संकल्प लेना है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






