धर्मपुर एक्सप्रेस। पांवटा साहब
पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे 7 पर तीखे मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार पलट गई, जिससे उसमें सवार 7 वर्षीय बच्चा और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा एनएच पर सतोन के समीप वन विभाग के पार्क के पास एक तीखे मोड़ पर पेश आया, जहां तेज रफ्तार कार सड़क पर ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तराखंड नंबर की इस कार में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि कार सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 7 वर्षीय दिव्यांश और महिला सुषमा निवासी त्यूणी, जिला देहरादून घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। पांवटा अस्पताल में तैनात डॉक्टर अरुण ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






