धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा से पांचवीं बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित आई एच एफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कॉन्टिनेंटल फेज टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत लौटी टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों व मुख्य कोच सचिन चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का ख़िताब जीतकर नया इतिहास रचा है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की बेटियों की प्रतिबद्धता, मेहनत, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास का अद्वितीय प्रमाण है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का जज़्बा, अनुशासन और अदम्य हौसला देश की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरे संकल्प के साथ पूरा करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि देश की बेटियों पर पूरे भारत को गर्व है और ये उपलब्धियाँ नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






