तकनीकी विविः तीन दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आगामी दिसंबर व जनवरी माह में प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा की फाइनल तिथियां जारी की है। तकनीकी विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के नियमित सेमेस्टरों और री-अपीयर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू करने की योजना बनाई है, जो सात जनवरी, 2026 तक चलेगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि आगामी माह प्रस्तावित परीक्षा की फाइनल तिथियां जारी की गई है। सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों और परीक्षा केंद्रों को परीक्षा तिथियों के बारे में अवगत कर दिया है। विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर भी परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। बता दें कि दिसंबर और जनवरी माह में होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसमें बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमएससी, एमबीए पर्यटन, बीएचएमसीटी, योग विषयों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh