जरूरतमंदो को नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवा रही प्रयास संस्था

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

समाज सेवा के क्षेत्र मे प्रदेशभर मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रयास संस्था हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों मे घर द्वार पर जनता को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है । पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पाँचवी बार के लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से संस्था जन कल्याणकारी योजना अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से प्रतिदिन लोगों को घर द्वार पर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधायों का उपलब्ध करवा रही है ।

जनकल्याण के कार्यों को बढ़ाते हुए “प्रयास संस्था द्वारा जरूरतमंद सांस की गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएं जा रहे है, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके और उनका स्वास्थ्य जल्द अच्छा हो ।”

संस्था के अवाहदेवी कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र भोरंज की ग्राम पंचायत पप्लाह के विजय कुमार को उनके पिता के लिए व विधानसभा क्षेत्र बड़सर की ग्राम पंचायत घोड़ी धबीरी से पंकज कुमार को उनके पिता के लिए,जो की सांस की बीमारी से पीड़ित हैं । दोनों मरीजों को ऑक्सीजन कंन्संट्रेटर नि:शुल्क प्रदान किए गए । संस्था समय समय पर नि:शुल्क व्हील चेयर भी विभिन्न मरीजों के लिए वितरित कर रही है ।

 

जिला हमीरपुर के अवाहदेवी से संचालित “प्रयास संस्था” के सौजन्य से चलाई जा रही अस्पताल योजना में दवा, डॉक्टर और स्वास्थ्य उपचार की सुविधा घर द्वार पर ही जनता को उपलब्ध करवाई जा रही है । जनता के स्वास्थ्य को जांचने की 40 प्रकार की रक्त जाँचे भी निःशुल्क की जाती है और उन जाँचो के आधार पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां मरीजों को दी जाती है ।

संस्था के संयोजक संजीव राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की अगर किसी मरीज को इन उपकरणों की जरूरत हो तो डॉक्टर की पर्ची दिखा कर व अन्य जरूरी कागज दिखा कर प्रयास संस्था के अवाहदेवी स्थित कार्यालय मे संपर्क करके प्राप्त कर सकते है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh