35वीं प्रदेश अंदर 16 कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेश अंदर 16 कबड्डी चैंपियनशिप के 35वें संस्करण का शुभारंभ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज़ के बास्केटबॉल ग्राउंड में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का स्वागत प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव  कृष्ण लाल, जिला कबड्डी महासचिव एवं पूर्व खेल अधिकारी श्री पूर्ण कटोच, तथा उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्प-गुच्छ और पुष्पमालाएँ पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी से किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के सोनीपत में आयोजित होने वाली अगली चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लड़कों और लड़कियों की टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “कबड्डी हमारी मिट्टी की सुगंध से जुड़ा खेल है। यह सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष का संस्कार और अनुशासन है। इसमें खिलाड़ी को साहस, पराक्रम, ताकत और रणनीति—सबका समन्वय दिखाना पड़ता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी यही मानना है कि खेल ही वह शक्तिशाली माध्यम हैं जो आज के युवा वर्ग को नशे जैसी बुराइयों से दूर रख सकते हैं।”
कार्यक्रम में प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव आरती डोगरा, महापुराण महासचिव मनोहर लाल, प्रधान नरेश कुमार, अनुसूचित जाति कांग्रेस के कुलदीप कुमार, पवन कुमार, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रोहित सरोज, उपाध्यक्ष रजत राणा, कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के पूर्व सचिव चंद्रशेखर, विशाल शर्मा, तमिल कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh