राइज़ा धौलता ने जीता गोल्ड , जुब्बल की बेटी ने किया हिमाचल का नाम रोशन

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

धर्मशाला में संपन्न हुई 69वीं अंडर-14 स्कूल स्टेट गेम्स (बालिका वर्ग) में MRA DAV सोलन की छात्रा राइज़ा धौलता (48 किग्रा वर्ग) ने कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सोलन जिला और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा किया।

राइज़ा मूल रूप से शिमला ज़िले के जुब्बल क्षेत्र के धर गाँव की रहने वाली हैं और वर्तमान में सोलन में अध्ययन कर रही हैं। वह अपने पिता वीरेंद्र सिंह धौलता (जनरल सेक्रेटरी, हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन एवं अंतरराष्ट्रीय कोच) से जूडो और कुराश की कोचिंग लेती हैं।

 

प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों की खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें राइज़ा ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और संघर्षशीलता से सबका ध्यान आकर्षित किया।

 

राइज़ा अब अगले महीने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में होने वाली 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

ADEPO सोलन मोहेंदर ठाकुर ने राइज़ा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh