हमीरपुर में गरजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाएं नारे

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक संधू की अगवाई में हमीरपुर के गांधी चौक पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के चलते धरना प्रदर्शन किया गया वहीं गांधी चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली गई। रैली के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया। वही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

 

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक संधू ने बताया कि राहुल गांधी के अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर हमीरपुर में धरना प्रदर्शन किया गया । उन्होंने कहा कि एक विदेशी लड़की द्वारा लगातार वोट डालकर वोट की चोरी केंद्र सरकार की शह पर की जा रही है इसके खिलाफ यूथ कांग्रेस विरोध कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि एक लड़की द्वारा 22 बार वोट डाले जा रहे हैं यह वोट चोरी नहीं तो क्या है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस अभियान में पूरी कांग्रेस उनके साथ है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh