खाटू श्याम जी की भक्ति जीवन में साहस और सेवा का प्रतीक है:  राणा

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाज़ियां में युवा मंडल द्वारा खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश असंगठित कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन राजीव राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

अपने संबोधन में राजीव राणा ने कहा कि खाटू श्याम जी, जिन्हें महाभारत काल में बार्बरीक के नाम से जाना जाता था, श्रीकृष्ण के वरदान से “कलियुग के भगवान” के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा हेतु अपना शीश समर्पित कर त्याग, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

राणा ने कहा कि खाटू श्याम जी की भक्ति व्यक्ति को आस्था, धैर्य और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती है, वहीं ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।

 

उन्होंने युवा मंडल नगरोटा गाज़ियां के सभी सदस्यों — अजय सोनी, अक्षय सोनी, दीपक सोनी, सुमित सोनी, पुनीत, शुभम और आशीष सोनी — को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि युवाओं की यह पहल सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

 

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “श्याम नाम” के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh