स्कूली स्टेट खेल सुंदरनगर में यशोवर्धन अत्री फिर बने योगासन में स्टेट चैंपियन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

एक सत्र में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक के बाद अब पदकों का पंच

हिम अकैडमी हमीरपुर के छात्र यशोवर्धन अत्री , सुंदर नगर में हुए स्कूली स्टेट गेम्स में योगासन खेल में स्वर्ण पदक जीतकर अंदर-19 वर्ग में स्टेट चैंपियन बने। वह अब कोलकाता में होने वाले एसजेएफआई नेशनल गेम्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूली गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ यशोवर्धन अत्री ने एक सत्र 2025-2026 में जहां एक तरफ अलग अलग प्रतियोगिताओं में दो अंडर- 18, व एक अंडर 19 वर्ग में 3 स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई । वहीं दूसरी तरफ इसी खेल सत्र में तीन स्वर्ण पदक हि. प्र. योगासन खेल एसोसिएशन, भारत योगासन अंडर-18, में अलग-अलग तीन इवेंट्स में भाग लिया व तीनों में स्वर्ण पदक जीता, हिमाचल योगा एसोसिएशन, योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया में अंडर-18 में स्वर्ण पदक, और अब सुंदर नगर में हुई स्कूली स्टेट गेम्स में अंडर-19 वर्ग में योगासन में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश में योगा खेल में एक सत्र में पांच स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्ण पदकों का पंच लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अक्टूबर माह के प्रारंभ में ही भारत योगासन द्वारा विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित छठी नेशनल योगा चैंपियनशिप में भी यशोवर्धन ने अपने खेल से सबका ध्यान आकृष्ट किया व अंडर-18 वर्ग में 28 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फोर में जगह बनाई, व प्रदेश का गौरव बढ़ाया। पिछले 6 वर्षों से योगा में अभ्यास कर रहे यशोवर्धन अत्री ने पिछले वर्ष योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 49वी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में अंडर- 16 वर्ग में कांस्य पदक जीता व उसके उपरांत सिंगापुर में हुई दसवीं एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh