धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ की जिला हमीरपुर कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वसहमति से विनोद शर्मा को प्रधान, अश्वनी को उपप्रधान, कुलदीप शर्मा को सहसचिव, मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार को सलाहकार, राजेंद्र शर्मा को प्रेस सचिव और बालक राम को संगठन सचिव चुना गया।
परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार को चाहिए कि वृद्ध अवस्था में पेंशनरों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर न किया जाए। वहीं एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन भी समय पर नहीं मिलती है। दूसरे से तीसरे महीने पेंशन मिलने से पेंशनरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सरकार को महीने की पहली तारीख में पेंशनरों की पेंशनर देनी चाहिए।
इस अवसर पर हिप्र शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवसिंह सेन, संगठन सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र सेन भी मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






