सुजानपुर क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन, भाजपा का योगदान नगण्य : वर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा अपने ब्यानों में साबित कर रहे हैं कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हमेशा कांग्रेस की सरकारों के ही नाम रहा है। भाजपा का योगदान नगण्य मात्र । सुजानपुर से कांग्रेस नेता राजिन्द्र वर्मा ने प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा के फ़ेसबुक लाइव का ज़िक्र करते हुए कहा कि राणा तीन बार के विधायक रहें हैं जिसमें वो दो बार कांग्रेस के व एक बार कांग्रेस के ही एसोसिएट विधायक रहे, के अलावा कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण विभाग के चेयरमैन भी रहे हैं। भाजपा में विधायक कभी भी नहीं रहे। उन्होंने अपने समय के पचासों काम गिनवाए व डीपीआर की बात की, जिनमें से एक काम कोट -चौरी -सुजानपुर सड़क का भी था, जिसका श्रेय उन्होंने मोदी को देते हुए धन्यवाद जताया । मगर राणा बाक़ी बचे 49 कार्यों के लिए कांग्रेस सरकारों का धन्यवाद करने से क्यों गुरेज़ कर गए ? उपरोक्त सड़क केन्द्र सरकार ने दी है तो उसके लिए सांसद अनुराग ठाकुर का ज़िक्र क्यों नहीं जिनके राजनीतिक दल में वो अब शामिल हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि “माना कि वे ऊँचे कद के नेता हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि जनता उनके हर कथन को सत्य वचन मान ले।”

पूर्व विधायक वर्तमान विधायक से आवंटित विधायक निधि का विवरण समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की माँग कर रहें हैं, अच्छी बात है।मगर क्या वो ऐसा करने के लिये सांसद अनुराग ठाकुर से भी कहेंगे ?

वर्मा ने आगे कहा, “पाँच बार के सांसद और केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्री रह चुके अनुराग ठाकुर भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ विशेष कर पाने में विफल रहे हैं। भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने तो सुजानपुर की ओर देखा तक नहीं।”

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु हों या फिर दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह रहे हों, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने ही विकास की इवारत लिखी है।

अंत में वर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “जो विकास कार्य पूर्व विधायक अपने कार्यकाल के गिना रहे हैं, वे दरअसल कांग्रेस की नीतियों और शासन की देन हैं। उनका श्रेय कांग्रेस को न देना सरासर अन्याय है। पूर्व विधायक इससे पूर्व भी लम्बे समय तक भाजपा में रहे हैं मगर भाजपा का टिकट नहीं ले पाए थे। टिकट व शान शोहरत कांग्रेस ने दी, जो मांगा वो काम हुए।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh