अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर हमीरपुर में हुआ फल व कंबल वितरण कार्यक्रम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर आज हमीरपुर जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत फल वितरण व कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर फलों का वितरण किया तथा अनुराग सिंह ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। जिला हमीरपुर के नागरिक अस्पताल हमीरपुर व सुजानपुर मे मरीजों व तमीरदारों को फ़ल वितरित किए गए जबकि दरिद्र नारायण वृद्ध आश्रम हमीरपुर व बाल आश्रम सुजानपुर मे कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने विकास कार्यों, युवाओं के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल का नाम देश व विदेशों मे रोशन किया है। फल वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh