भाजपा 25 दिसंबर 2025 तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी: राकेश ठाकुर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक पूरे जिले में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उद्यम, नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करना है।

 

राकेश ठाकुर ने कहा कि इस अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 सितंबर 2025 को एक प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद, इस अभियान के तहत कार्यान्वयन और आउटरीच गतिविधियों पर चर्चा के लिए 12, 13 और 14 अक्टूबर 2025 को पूरे जिले में मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएँगी।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया से मंडल स्तरीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मंडल भोरंज और समीरपुर 14 अक्टूबर को, मंडल बमसन और सुजानपुर 14 अक्टूबर को, मंडल हमीरपुर शहरी और हमीरपुर ग्रामीण 12 अक्टूबर को, मंडल बड़सर 15 अक्टूबर को, मंडल ढटवाल 13 अक्टूबर को, तथा मंडल नादौन व मंडल गलोड़ भी 13 अक्टूबर को ही अपनी-अपनी बैठकों का आयोजन करेंगे।

 

बन्याल ने बताया कि बैठकों की अपेक्षित श्रेणियों में सभी मंडलों से जिला व प्रदेश पदाधिकारी व मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडलों के IT संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, मीडिया संयोजक, सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामकेंद्र प्रमुख सम्मिलित होंगे। इसके अलावा मंडल स्तरीय बैठकों के लिए संयोजकों व सह-संयोजकों की नियुक्ति भी की गई है, जिसमें मंडल भोरंज और समीरपुर के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश शर्मा व जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी ठाकुर, मंडल बमसन और सुजानपुर के लिए पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी व जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, मंडल हमीरपुर शहरी और हमीरपुर ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर व जिला सचिव मनजीत ठाकुर, मंडल बड़सर और ढटवाल के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देश राज शर्मा व जिला महामंत्री अजय रिंटू, तथा मंडल नादौन और गलोड़ के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल नयन व जिला उपाध्यक्ष जगन कटोच की क्रमशः बतौर संयोजक और सह-संयोजक नियुक्ति की गई है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh