धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
अनुराग की सोच *सांसद खेल महाकुंभ* को फॉलो कर रहा है पूरा देश
ओलंपिक टॉर्च रन खेलेगा युवा जीतेगा हिमाचल आज भी याद करते हैं युवा
राजनीति के साथ, देश में खेल जगत में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के युवाओं खिलाड़ियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का संचार हुआ है। यह बात खेलों में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र अत्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
नरेंद्र अत्री ने बताया कि रविवार को शिमला में होटल होलीडे होम में हिमाचल प्रदेश की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें रिटर्निंग अधिकारी के रूप में जस्टिस जे. एन. बरवालिया, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के ऑब्जर्वर दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के ऑब्जर्वर अनुराग वर्मा मौजूद रहे। जिसमें अनुराग ठाकुर को अध्यक्ष व राजेश भंडारी को महासचिव व पूरी टीम सर्वसम्मति से चुनी गई।
नरेंद्र अत्री ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर एक दूरदर्शी एवं सक्षम नेतृत्व हैं,व अन्य क्षेत्रों के साथ खेलों के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता बतौर केंद्रीय खेल मंत्री पूरे राष्ट्र ने देखी है। अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच सांसद खेल महाकुंभ की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं और इस पहल को पूरा राष्ट्र अपना रहा है।
हिमाचल प्रदेश में ओलंपिक टार्च रन पहाड़ी प्रदेश में 5 दिन में 50000 से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना, खेलेगा युवा जीतेगा हिमाचल सांसद खेल महाकुंभ में अब तक लगभग डेढ़ लाख युवाओं को मंच प्रदान करना, और क्रिकेट में तो अनुराग ठाकुर का देश-प्रदेश के लिए योगदान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के रूप में पूरे विश्व के समक्ष है। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश के खेल जगत को अनुराग ठाकुर के ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने से खूब आशा जगी है व उन्हें पूरा विश्वास है कि वह हमेशा की तरह इस आशा पर खराब उतरेंगे। नरेन्द्र अत्री ने हिमाचल ओलंपिक संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त करने के लिए अनुराग ठाकुर व हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। व ओलंपिक संघ को विश्वास जताया है कि वह हमेशा की तरह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने नए दायित्व का भी निर्वहन करेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






