अनुराग ठाकुर पर उंगली उठाने से पहले रायजादा अपनी पार्टी की गिरेबान में झांके : विनोद ठाकुर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर उंगली उठाने से पहले सदर ऊना के पूर्व विधायक खुद की सरकार की कथनी और करनी पर नजर डालें आज तक कांग्रेस सुक्खू सरकार 2023 आपदा में केंद्र से मिली सहायता का लेखा जोखा नहीं दे पाई है और उसे पर 2025 में मिलने वाली केंद्र सहायता को भी सुचारू रूप से चलाएं चलाने में सफल हो रही है यह बात भाजपा के जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं।

उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारी को तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अनुराग सिंह ठाकुर का फोबिया हो गया है आपदा 2025 में कांग्रेस सरकार की नलायकी का ठीकरा कांग्रेस नेताओं के सिर पड़ना स्वाभाविक है इसलिए उससे बचने के लिए वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और अनुराग सिंह ठाकुर पर टिप्पणी कर अपने दामन को साफ करने की कोशिश करते नजर आते हैं केंद्र से मिली 1500 करोड रुपए की सहायता सीधे आपदा में नुकसान हुई जनता को मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने कांग्रेस राज्य सरकार से पूरा लेखा-जोखा मांगा है । जिसे अभी तक केंद्र सरकार देने में विफल रही है । आपदा 2025 के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार लोगों के नुकसान की भरपाई करने में असफल रही और स्वाभाविक है सतपाल राय ज्यादा ने दूसरी विधानसभा को तो छोड़िए अपनी विधानसभा के सभी आपदाग्रस्त इलाकों को मौलिक और फौरी तक नहीं पहुंचाई होगी और वही सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना के सभी क्षेत्रों में जहां-जहां आपदा से नुकसान हुआ है वहां जाकर मौलिक और फौरी रहता पहुंचाई और प्रशासन को केंद्र से मिलने वाली सहायता के लिए निर्देश जारी कर आपदा ग्रसित लोगों को राहत देने का काम किया।  सतपाल रायजादा  का अनुराग सिंह ठाकुर पर उंगली उठाना खुद को हंसी का पात्र बनाने जैसा है। वह ना भूले लोकसभा 2024 के चुनाव में वह कांग्रेस सरकार होते हुए पूर्व विधायक रायजादा वह नॉ बॉल थी जिस पर अनुराग सिंह ठाकुर ने जीत का चौका लगाकर पांचवीं बार सांसद बने थे। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा अनुराग सिंह ठाकुर पर उंगली उठाने से पहले अपनी पार्टी की नाकामियों को दूर करने के लिए जिला ऊना में समीक्षा करें।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh