धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था “यस हिमाचल” द्वारा , स्थानीय युवाओं व खिलाड़ियों के सहयोग से आज से 109 खेल मुकाबलों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र अत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “*खेल केवल शारीरिक शक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भी पाठशाला हैं। यस हिमाचल की यह पहल *युवा पीढ़ी व राष्ट्र की दुश्मन, चिट्टा माफिया को खत्म करने के लिए ,युवाओं की वैचारिक शुद्धता व खेल क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाएगी।
संस्था के प्रतिनिधि सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस खेल श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से वर्तमान Gen Z पीढ़ी को जोड़ना है।
नरेंद्र अत्री ने यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का “एकात्म मानववाद” आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। खेलों के जरिए न केवल युवाओं की प्रतिभा निखरेगी बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना भी सुदृढ़ होगी। सीरीज का पहला मैच राष्ट्रीय खेल हॉकी का आयोजित किया गया। इस मौके हॉकी कोच पिंकी चौहान, फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, क्रिकेट क्लब रॉयल के संरक्षक ई. सतीश ठाकुर , शिवम शर्मा, एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान सहित हाकी खिलाड़ी मौजूद रहे।
सीरीज के पहले हॉकी मैच में टीम दुर्गा वॉरियर्स ने टीम डोमिनेटर्स को 4-2 से हराया। इशिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व रिफ्रेशमेंट से भी नवाजा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




