धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के मुख्यध्यापक संदीप डडवाल ने बताया कि विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने स्वछता अभियान चलाया। जिसमें विद्यार्थियों ने स्थानीय गांव व बरु बाजार, व आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई कि व लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाये रखने का आग्रह किया इस मौके पर स्काउट्स व गाइड्स के बच्चों ने प्लास्टिक भी एकत्रित किया।
इसके बाद विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगभग 21 अलग अलग जैसे नीम, शीशम, कचनार, सहजन व अन्य ओशोधिय पौधे वितरित किये गए ।
इस अवसर पर मुख्यध्यापक संदीप डडवाल व सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में फलदार पौधे रोपे गए ।
इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय स्वाहल के अध्यापक कमलेश ठाकुर,सविता परमार, अनु सोनिया, अरुणा शर्मा व आंगनबाडी कार्यकर्त्ता शीला शर्मा, शिरीरिक शिक्षक पंकज शर्मा, रमन कुमार , निशा देवी ,सीमा अबरोल , रेखा शर्मा , गाइड कैप्टेन वंदना शर्मा, राकेश , मंगला व अन्य उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




