आपदा में प्रदेश सरकार की निष्क्रियता सवालों के घेरे में: अनुराग सिंह ठाकुर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर दुःख प्रकट करते हुए आपदा पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी तो हिमाचल के लिए आपदा की इस घड़ी में बहुत कुछ कर रहे हैं, मगर हिमाचल की कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता से जनता में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर प्रदेश सरकार है कहाँ है?  

 

अनुराग ठाकुर कल सुबह 7 बजे धर्मपुर में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि- “प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हालात विकट हैं। भारी बारिश ने जमकर तांडव मचा रही है और मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर में बस स्टैंड के डूबने, बसें और कई वाहन के बह जाने की खबर है। बीते कल से कुछ इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त होने की सूचना से मन व्यथित है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर में भारी बारिश से हुए जान-माल व आधारभूत ढाँचे का हुआ नुक़सान कष्टदायी है। मेरी संवेदनाएँ आपदा पीड़ितों के साथ हैं और केंद्र सरकार पूरी तरह हालातों पर नजर बनाए हुए है। मेरा निवेदन है कि आपदा संबंधी सरकारी निर्देशों का पालन करें और अपना बहुत ध्यान रखें। धर्मपुर में रजत ठाकुर जी जनता के बीच हैं आपदा प्रभावितों की सहायता के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मैं भी कल सुबह 7 बजे धर्मपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों के साथ होऊँगा। हाल ही में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल भ्रमण कर पीड़ितों का हाल भी जाना और देवभूमि के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप ₹1500 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी। भारतीय जनता पार्टी की कई राज्य सरकारें आपदग्रस्त हिमाचल की मदद के लिए बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही हैं। मोदी जी तो आपदा की इस घड़ी में बहुत कुछ कर रहे हैं। हिमाचल के मगर हिमाचल की कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता से जनता में सवाल खड़ा हो रहा है कि आख़िर प्रदेश सरकार है कहाँ?

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh