धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मपुर
आमरण अनशन पर बैठे विधायक चंद्रशेखर से मिलने मंगलवार सुबह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आवाहदेवी चौक पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री के आश्वासन पर चंद्रशेखर ने अपना आमरण अनशन कुछ समय के लिए ससपेंड कर दिया है।
अनशन पर बैठे धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने अपना आमरण अनशन ससपेंड किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक चंद्रशेखर को जूस पिलाया।
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ सस्पेंड किया गया है अगर कंपनी नहीं मानी तो इसे बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस अनशन पर बैठे चंद्रशेखर ने दो टूक कहा कि मंगलवार सुबह धर्मपुर आई प्राकृतिक आपदा के कारण मेरा विधानसभा क्षेत्र के लोग बेहद पर प्रभावित हुए हैं जिस के चलते अभी तक सस्पेंड किया गया है । इसे बंद नहीं किया गया है । मोर्थ कंपनी ने ने कुछ मांगे मान ली कुछ मांगे नहीं मानी है और इस यूनिट को बाहर निकलना बारे भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी का दावा है कि 85% कार्य पूरा हो चुका है जबकि हमारा मानना है कि सिर्फ धरातल पर 15% कार्य हुआ है जबकि 85% कार्य जो अभी शेष बचता है । मोर्थ नहीं मानता है तो आंदोलन ओर उग्र किया जाएगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




