कर्मचारी हित में हायर ग्रेड पे से जुड़ी नोटिफिकेशन में बदलाव करेगी सरकार: सीएम 

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में हायर ग्रेड पे से जुड़ी एक नोटिफिकेशन को विथड्रॉ करने का फ़ैसला लिया है। कर्मचारी इसके विरोध में हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नोटिफिकेशन में सुधार करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को किसी तरह का कोई आर्थिक नुक़सान नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में कर्मचारियों को कोई एडिशनल इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा। हालांकि जो इन्क्रीमेंट पहले दिया जा चुका है, वह वापस भी लिया जाएगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh