पहाड़ी राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ हिमाचल प्रदेश 

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। विश्व साक्षरता दिवस पर हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। लद्दाख, गोवा, लक्षद्वीप और त्रिपुरा के बाद अब हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। देश भर में हिमाचल प्रदेश के साक्षरता सबसे ज़्यादा 99.3 फ़ीसदी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे पहाड़ी राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के वक़्त हिमाचल की साक्षरता 7.5 फ़ीसदी और साल 2011 में साक्षरता 82.80 फ़ीसदी थी। अब यह बढ़कर 99.30 फ़ीसदी हो गई है।

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ख़ुद यहां आकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। ऐसे में राज्य सरकार को आर्थिक मदद की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहले ही राज्य में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुकी है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh