कांग्रेस को झटका, ककड़ पंचायत उप प्रधान सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

सुजानपुर में कांग्रेस को झटका लगा है यहां विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कक्कड़ के उप प्रधान सुभाष चंद उर्फ बिट्टू सहित एक दर्जन से ज्यादा परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तमाम लोगों का वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने उनका स्वागत किया है इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा भी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने बताया यह लोग प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसके साथ-साथ तमाम लोगों का कहना है कि हमने राजेंद्र राणा के ऊपर विश्वास रखते हुए भाजपा का दामन थामा है क्योंकि राजेंद्र राणा हर सुख दुख में लोगों के साथ मौजूद रहते हैं कांग्रेस सरकार और विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलने का काम करते हैं आने वाले दिनों में इसी तरह से दर्जनों लोग रोजाना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे उधर भाजपा में शामिल हुए तमाम लोगों का भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने स्वागत किया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh