राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आपदा प्रभावित चबूतरा गाँव का दौरा किया

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित चबूतरा गाँव का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की।

इस दौरान उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर और सुजानपुर मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर भी मौजूद थे।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना और सहयोग प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की, जिसमें 12 सोलर लाइटें, 12 खाद्य सामग्री के पैकेट, बारिश से बचाव के लिए 12 त्रिपाल, दैनिक आवश्यक वस्तुएँ और 12 राशन किट शामिल थीं।

 

राज्यसभा सांसद ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे स्थानीय प्रशासन से हर संभव सहायता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तथा इस आपदा के दौरान लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh