धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने की शुरुआत कर दी है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने चबूतरा गाँव में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए राशन सामग्री व सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मोबाइल मेडिकल वैनों को भेजने का काम किया है। चबूतरा गाँव पहुँच कर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने लोगों का निःशुल्क जाँच, उपचार कर दवा वितरित कर रही है।
ग़ौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के कारण सुजानपुर के चबूतरा गाँव में परिवारों के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जिससे लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण गहरे संकट में हैं- ऐसे में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से पीड़ितों की हरसंभव सहायता का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





