धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
आजादी के अमृतकाल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डटवाल मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और संगठन की एकजुटता का अद्वितीय संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़सर विधानसभा के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने की।
सुबह से ही डटवाल क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंग गया। गांव-गांव से आए कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिला मोर्चा और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय श्री राम” और “मोदी है तो मुमकिन है” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक उजागर करें।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य, पराक्रम और शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है। जब विश्व भारत की ताकत से अचंभित है, तब हर भारतीय का धर्म है कि अपने राष्ट्र का सम्मान ऊंचा रखें और गर्व से तिरंगा फहराएं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश व हिमाचल जैसे राज्यों को विकसित बनाने में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भारत मां, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में ईमानदारी और आपसी एकजुटता के साथ काम करें, निजी मतभेदों को भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाएं। जो लोग समाज, जाति, धर्म, भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, उन्हें बेनकाब करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और मंडल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिला महामंत्री अजय रिंटू, राजेश सहगल,जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम दत्याल, यशपाल ठाकुर,महिला मोर्चा व अन्य कार्यकर्ता सुनीता ठाकुर, कमलेश ढिल्लो, मंजू ढिल्लो, कांता शर्मा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पटियाल, दलजीत राणा, विकास पटियाल, राकेश भाना, किरण वाला इन सभी ने तिरंगा थामकर यात्रा में भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान को गति देने का संकल्प लिया।
यह यात्रा भाजपा के राष्ट्रवादी विचार, संगठन की मजबूती और जनता से गहरे जुड़ाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
राष्ट्रप्रेम: महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन।
संगठन की एकता: बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की सक्रिय भागीदारी।
राजनीतिक संकल्प: केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार और प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने का प्रण।
भाजपा डटवाल मंडल की यह तिरंगा यात्रा आने वाले समय में न केवल संगठन को मजबूती देगी, बल्कि राष्ट्रभावना को हर गांव, हर घर तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगी।
यह यात्रा इस संदेश के साथ सम्पन्न हुई कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव में नहीं, बल्कि हर अवसर पर राष्ट्र के आह्वान पर एकजुट रहते हैं और भारत माता की सेवा में तत्पर हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






