धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को हमीरपुर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी ।इस संदर्भ में मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया की 11 अगस्त को 11 बजे सर्व हित सुधार सभा में बैठक क़ा आयोजन मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी ।
उस के उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो कि सर्वहित सुधार सभा से चलकर गांधी चौक हमीरपुर तक जाएगी ।
मंडल हमीरपुर ने इस यात्रा में आम जनता से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की।
मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने बताया की इस के उपरांत 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास सफाई अभियान चलाएगी और इन सभी स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं शहीदों के परिवारों से मिलकर उनके स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस के उपरांत मंडल स्तर पर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराया जाएगा और जनता को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।
इस अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे को धार देने के साथ ही देशभक्ति की भावना घर-घर तक पहुंचाएगी। पार्टी ने अभियान को जनभागीदारी, रोजगार, स्वच्छता और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम बनाया है।
भाजपा हर मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घर जाएगी और उनके स्वजन को सम्मानित कर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाएगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






