समीरपुर में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर द्वारा आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत समीरपुर बूथ पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्वयं पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

 

भाजपा का यह पर्यावरण संरक्षण अभियान जिले के प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर बूथ पर 11 पौधे रोपित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उखली पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उप प्रधान तथा समाजसेवी सुशील ठाकुर, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विशेष रूप से, इन पौधों का वितरण उखली पंचायत के उपप्रधान एवं समाजसेवी सुशील ठाकुर के सौजन्य से किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक कदम है, बल्कि यह मां के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी अनूठा माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh