राजनैतिक कारणों से 18 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा द्वारा 18 जुलाई 2025 को भोरंज (बस्सी) में प्रस्तावित विशाल रोजगार मेला अपरिहार्य राजनैतिक कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

इस रोजगार मेले का आयोजन होटल सन स्काई, बस्सी (तहसील भोरंज) में किया जाना था, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ भाग लेने जा रही थीं।

अब यह मेला अगली तिथि पर पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

राजीव राणा ने इस निर्णय पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हमारा संकल्प पहले जैसा ही मजबूत है। राजनैतिक परिस्थितियोंवश यह आयोजन अभी स्थगित किया गया है, लेकिन जल्द ही नई तिथि घोषित कर रोजगार मेला पूर्व की भांति भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।”

रोजगार मेला स्थगन से जुड़े सभी अभ्यर्थियों, कंपनियों और संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि यह पहल और भी सुदृढ़ रूप में जल्द सामने लाई जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh