राम चंद्र पठानिया ने जाहू में बांटी उन्नत नस्ल की बकरियां और फीड

धर्मपुर एक्सप्रेस। जाहू 

 कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने शनिवार को ग्राम पंचायत जाहू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वाटरशैड परियोजना के तहत पशुपालकों को उन्नत नस्ल की बकरियां और पशुओं की फीड वितरित की।

उन्होंने 10 पशु पालकों को उन्नत नस्ल की दो-दो बकरियां एवं एक बकरा भेंट किया। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 150 पशुपालकों को पशुओं की फीड भी वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इससे अब युवा भी कृषि, बागवानी और पशुपालन जैसे पारंपरिक व्यवसायों की ओर आकर्षित होने लगे हैं। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की और हल्दी की फसलों के लिए तथा दूध के लिए अलग से उच्च मूल्य निर्धारित किए हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हो रहा है। सभी लोगों को प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा पंचायत में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, अन्य अधिकारी, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh