धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर से आवाहदेवी सड़क मार्ग पर बारी मंदिर की चढ़ाई पर दो वाहनों के बीच शनिवार को जबरदस्त टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि कार में बैठी तीनों सवारियां सुरक्षित हैं और ट्राला चालक भी ठीक है। जैसे ही वाहनों की टक्कर हुई कार के एयर बैग खुल गए।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्राला नंबर एच पी 67.9287 टोणी देवी से आ रहा था जबकि कार नंबर एच पी 22 डी 2926 पंजोत से टोणी देवी की ओर जा रही थी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला भिड़ंत के बाद पूरा घूम गया और इसका मुंह फिर टोणी देवी की ओर हो गया। मौके पर चालक ने ट्राला मालिक को बुलाया।
जानकारी के मुताबिक ट्राला मालिक ने कार को हुए नुकसान की भरपाई करने बारे समझौता कर लिया है। इसके बाद वाहन को हटा लिया गया। कार को ज्यादा नुकसान हुआ है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






