विश्व योग दिवस पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने किया योग, बताया जीवन में इसका महत्व

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने आज प्रातःकाल योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, संतुलन और आत्मिक उन्नति का मार्ग है।

प्रो. धूमल ने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसका लाभ उठा रहा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh