ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी  के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस हमीरपुर द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के तत्वावधान में आज डीसी कार्यालय हमीरपुर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 55 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा और समर्पण का परिचय दिया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सदर हमीरपुर से प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुभाष डटवालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवा कांग्रेस के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

शिविर में जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष  अशोक संधू के नेतृत्व में जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। बड़सर से  विकास शर्मा, सुजानपुर से  सचिन ठाकुर, भोरंज से  अभिषेक तथा सदर हमीरपुर से  दिवस ठाकुर ने अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

अशोक संधू ने सभी रक्तदाताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर राहुल गांधी की सेवा, समर्पण और जनहित के मूल्यों को समर्पित रहा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh