पपलाह ब्राह्मणा में विकसित भारत संकल्प सभा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे आशीष शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत भाजपा मंडल गलोड़ के पपलाह ब्राह्मणा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस संकल्प सभा में विधायक सदर हमीरपुर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। जबकि नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सभी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपना हर संभव योगदान दें। इस मौके पर उपस्थित जनता को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई एवं सभी ने इस संकल्प में अपना बहुमूल्य योगदान देने का प्रण लिया।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के विकास में उम्दा प्रदर्शन कर रही है।भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। अब चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा की बात हो या देश की ओर आंख उठाने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने की बात हो, केंद्र सरकार हर मामले में अग्रणी है। केंद्र सरकार के 11 साल सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त, विकास के हैं। देश के इतिहास की सबसे कामयाब और मजबूत सरकार पिछले ग्यारह वर्षों से चल रही केंद्र की मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि सभी विकसित भारत को बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें। विधायक आशीष शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की सफलता और उपलब्धिया गिनाई। बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और सभी नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प को अपनाना चाहिए। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के।इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब डट जाएं और विकसित भारत के हवन में अपनी आहुति दें।

इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पंचायत प्रधान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh