भवानी ठाकुर बने हमीरपुर के विभाग संयोजक

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग मंडी में संपन्न हुआ । जिसमें संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई । जिला हमीरपुर के गांव जंगल रोपा से संबंध रखने वाले भवानी सिंह ठाकुर को हमीरपुर का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है । भवानी सिंह ठाकुर की शिक्षा तकनीकी विश्वविद्यालय से B.Tech में चली है । इससे पहले व तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष थे उसके साथ ही अनिकेत ठाकुर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है तथा अनिकेत ठाकुर की पढ़ाई हमीरपुर महाविद्यालय से चल रही है । इनका कहना है कि वह संगठन के आभारी हैं जिन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी हमें दी। हम तन मन धन से संगठन के लिए निष्ठावान रहेंगे तथा संगठन कार्य को और भी उन्नति और तरक्की की ओर ले जाएंगे।

इसके साथ ही जानकारी देते हुए भवानी सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष की महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें हमीरपुर विभाग में हमीरपुर और बिलासपुर जिला में सभी महाविद्यालय में मार्गदर्शन केंद्र (हेल्प डेस्क) लगाएं जाएंगे तथा विद्यार्थियों को प्रदेश संबंधी आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रयास करेंगे ।  उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक छात्र व छात्राएं दाखिला ले ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh