धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों की और अग्रसर है। आगामी वर्षों में पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा । कमलेश कुमारी भाजपा के 11 वर्षों के सुशासन को लेकर आयोजित भाजपा बमसन मंडल (टोनी देवी ) की बैठक को गुरुवार को मंदिर परिसर टौणीदेवी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। कहा कि केंद्र सरकार ने 11 वर्षों के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है । जिससे देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकलन को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व की केंद्र शासित यूपीए सरकारों में मात्र घोटाले किए तथा देश को पीछे धकेलने का काम किया। लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद नए आयाम विकास, जन कल्याण के स्थापित किए हैं।उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार कार्य कर रही है तथा हर वर्ग के लिए सुशासन साथ कार्य कर रही हैं। जिससे निरंतर जनता में मोदी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, मजदूर तथा अन्य सभी वर्गों के लिए विशेष कार्य हुए हैं। इसके साथ ही विकास को काफी गति मिली है। भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को भी बढ़ावा दिया है तथा ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य कई ऑपरेशन कर दुश्मनों को भारत में धूल चटाई है। जिससे भारत का डंका विश्व में बज रहा है और निरंतर शीर्ष पायदान पर भारत पहुंच रहा है।
इससे पहले स्थानीय पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है तथा देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर रही है। जिससे देश का आत्म सम्मान बढ़ा है और दुश्मनों को ऑपरेशन सिंदूर की तरह कड़ा जवाब देकर धूल चटाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास को नई गति प्रदान कर रही है।लेकिन हिमाचल की प्रदेश सरकार मात्र कर्ज लेने और मित्रों की फौज को मौज करा रही है। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं और हर वर्ग सरकार से आहत हो चुका है। केंद्र सरकार के बजट को भी विकास के बजाय दूसरे कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। जिससे प्रदेश को हाशिए पर ले जाने में सुक्खू सरकार कोई कसर शेष नहीं छोड़ रही है। केंद्र सरकार करोड़ों का बजट प्रदेश के लिए उपलब्ध करवा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने सत्ता के नशे में ही मदहोश है। जनता में त्राहि त्राहि ताहि मची हुई है। लेकिन आम लोगों की पुकार सरकार नहीं सुन रही है। मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है । जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है । इसके साथ ही केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले ले रही है। जिससे पाकिस्तान सहित अन्य कई देशों को मुंह की खानी पड़ी है। मोदी सरकार की कूटनीति का ही यह परिणाम है । उन्होंने कहा कि आगामी समय में केंद्र सरकार और ऐतिहासिक कार्य करेगी।जिससे वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा और भारत एक आधुनिक भारत के रूप में नजर आएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी विस्तार से वर्णन किया तथा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का आवाहन किया । इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत करने का आग्रह किया । जिससे सुक्खू सरकार के ढाई वर्ष के शासनकाल में प्रदेश से हुए खिलवाड़ से जनता जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी और केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों आगे ले जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रो विक्रम राणा ने भी अपना विचार रखें तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ने का प्रण लिया।इस दौरान पार्टी के मंडल महामंत्री सुनील कुमार, रणजीत सिंह, अनिल काकू, सुखदेव ठाकुर, बबली के साथ ही कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




