धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजिन्द्र वर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिविल अस्पताल में मरीज़ों को फल बाँटे व लोगों में लड्डू बाँटकर ख़ुशी का इज़हार किया ।
वर्मा ने कहा कि विधायक के कार्यकाल का पहला साल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिहाज़ से बेमिसाल रहा है। यहां पत्रकारों से बातचीत में राजिन्द्र वर्मा ने कहा कि विधायक की सक्रियता, विकासवादी सोच, सकुशल नेतृत्व व ईमानदारी आगामी समय में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी ।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में आज 12 चिकित्सक सेवाएँ दे रहे हैं जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सक गाईनी, आर्थो, एनेस्थीसिया व नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। जहाँ आज तक एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होता था वहाँ आज चार-चार बैठे हैं । यह सब कुछ होता है मगर करने की सोच होनी चाहिए । समूचे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी किसी भी अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ़ की कमी नहीं है। इसके अलावा कई सड़कों का निर्माण आधुनिक तरीक़े से धड़ाधड़ चला है तो कुछ पेयजल परियोजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय व ईसीएचएस खुल रहा है, सैनिक स्कूल की इन्फ़्रास्ट्रक्चर की हालत जो बदतर हो चुकी थी, नया रूप दिया जा रहा है। सुजानपुर क़स्बे की ख़ूबसूरती अब देखते ही बनती है। बजट के आँकड़े यहाँ अब लाखों में नहीं करोड़ों में दिख रहे हैं । तंज कसते हुए कहा फिर भी किसी को यहां का विकास न पच पा रहा हो तो उस रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक यहां नहीं हैं।
इस अवसर पर उनके साथ उनके साथ सुरिंदर गुप्ता, जगदीश कौशिक, मनोज ठाकुर, बीना धीमान, प्यार चंद, सिद्धार्थ वालिया, अमृत लाल आजाद, अमर सिंह वालिया, प्रधान गुलशन कुमार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सुजानपुर के अध्यक्ष देश राज, अनिल पुरी, अशोक चौधरी, मधु सुदन, मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, राजिन्द्र चौधरी, राजिन्द्र लोहिया, संजीव प्रधान, सुभाष चन्द, प्रवीण मोहिनी, सोनिया, अनु ठाकुर, सुशीला धीमान, युवा कांग्रेस के पवन कुमार, उदय कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




