देश को याद आ रही है आज इंदिरा गांधी की दबंग छवि, जिसने किए थे पाकिस्तान के टुकड़े और जो अमेरिका के आगे नहीं झुकी :एनएसयूआई 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा देश की सुरक्षा के लिए की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने आज पूरे देश में एक बार फिर साहस, संकल्प और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को प्रबल किया है पर अमेरिका के बोलने पर सीजफायर का आदेश देना समझ से परे है । ऐसे समय में देशवासियों को याद आ रही है भारत की लौह महिला, श्रीमती इंदिरा गांधी, जिनकी दबंग छवि आज भी भारतीय राजनीति और इतिहास में मिसाल बनी हुई है।

इंदिरा गांधी वो नेतृत्व थीं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीति, साहस और राजनीतिक दृढ़ता ने साबित कर दिया था कि भारत किसी भी आक्रांत से डरने वाला नहीं है। जब अमेरिका ने अपने सातवें बेड़े को हिंद महासागर में भेजा, तब भी इंदिरा गांधी तनिक भी नहीं झुकीं — यह भारतीय अस्मिता और संप्रभुता की रक्षा का अनुपम उदाहरण था।

 

आज जब भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है, तब पूरे देश को इंदिरा गांधी जैसे मजबूत और निडर नेतृत्व की याद आना स्वाभाविक है। उनकी सोच स्पष्ट थी: भारत की एकता, अखंडता और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

टोनी ठाकुर ने कहा कि भारत की सेना के साहस को नमन करता है और इस अवसर पर इंदिरा गांधी जी जैसी नेतृत्व की प्रेरणादायक छवि को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने न केवल दुश्मनों को जवाब दिया बल्कि भारत को विश्व मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh